फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई संगठन लेंगे हिस्सा

Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें कई सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र पर लगने वाले रक्तदान शिविर का ध्येय वाक्य ‘मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ है। इसमें स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया जाएगा कि एक व्यक्ति के रक्त दान से कम से कम तीन जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान का कोई विपरीत प्रभाव नहीं होता है बल्कि सेहत अच्छी बना रहती है। वहीं, एमएच बबीना, सन साइन क्लब, जेसीआई झांसी उड़ान आदि संगठन इसमें सहभागिता करेंगे। जेसीआई के पूर्व रोहित अग्रवाल ने बताया हमारी संस्थान ‘मानवता ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है’ उद्देश्य को लेकर मानव सेवा में अमूल्य योगदान देती है और भविष्य में भी निरंतर करती रहेगी। रक्तदान महादान है क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में नई आशा और मुस्कान ला सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें