फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमित, लेकिन किसी में नहीं दिखे कोरोना के लक्षण

Sat, 02 May 2020 02:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
झांसी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

झांसी के हॉटस्पॉट ओरछा गेट इलाके में मिले कोरोना वायरस के पांच नए मरीजों में दो साल के मासूम से लेकर 62 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं। किसी में भी कोरोना के आम लक्षण नहीं दिखाई देने से डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं। 

विज्ञापन


सभी मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। झांसी में हॉटस्पॉट ओरछा गेट इलाके से शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। 

खास बात यह है कि पांच नए कोरोना मरीजों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। मरीजों में दो और पांच वर्षीय बच्चे, 30 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला और 62 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन




सामान्यत: कोरोना वायरस के आम लक्षण वायरल से मिलते-जुलते हैं। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के अलावा सिर दर्द आदि शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पांचों मरीजों में से किसी को भी कोई तकलीफ नहीं है। 

इन सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने तक सभी मरीज अपने-अपने घरों में थे। शनिवार को रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर सुबह उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें