फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कइयों को थी खबर, जमे मिले सीटों पर

Fri, 16 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। चूंकि, निरीक्षण की जानकारी पहले से ही थी, इसलिए अधिकतर कर्मचारी अपनी सीटों पर जमे मिले। इनमें वो भी शामिल हैं जो कभी कभार ही समय पर कार्यालय आते हैं। 
विज्ञापन

बुधवार को कुलसचिव वीएन सिंह ने कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे से आरटीआई सेल के कई कर्मचारियों के कार्यालय न आने की शिकायत की थी। इस पर कुलपति ने सेल के कर्मचारियों को बुलाकर फटकारा था। इसी दौरान बृहस्पतिवार को सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच का फैसला हुआ। चूंकि, वहां आरटीआई सेल के कर्मचारी भी थे, इसलिए इनमें से किसी ने यह बात विश्वविद्यालय में फैला दी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे के साथ कुलसचिव वीएन सिंह, वित्त अधिकारी धर्मपाल ने प्रशासनिक भवन के कार्यालयों की चेकिंग की। निरीक्षण को लेकर पहले से ही तैयार बैठे कर्मचारियों में स्टोर व प्रशासन के दो, तीन लोगों को छोड़कर अधिकांश अपनी सीटों पर मिले। इनमें कई तो ऐसे थे, जो शायद ही समय पर आए हों। इसलिए यह निरीक्षण कारगर साबित नहीं हो सका। 

प्रशासनिक भवन के साथ ही इंजीनियरिंग विभाग का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक भवन में दो-तीन कर्मी अनुपस्थित मिले। हो सकता है किसी को निरीक्षण की खबर पहले लग गई हो। आगे से यह जानकारी बेहद गोपनीय रखी जाएगी और यह निरीक्षण अंतिम नहीं था। आगे भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। - प्रो. सुरेंद्र दुबे, कुलपति 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें