फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दो सिपाही समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 18

Thu, 07 May 2020 04:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
झांसी जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से दो सिपाही शामिल हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पुलिस कर्मचारियों में कोरोना होने का ये पहला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


जलालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति गोली लगने पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। उसका इलाज करने के साथ-साथ कोरोना की जांच भी कराई गई तो वायरस की पुष्टि हो गई। इस गांव को जिले का दूसरा हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी है।

इसके अलावा दो सिपाहियों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पुलिस कर्मचारियों में कोरोना होने का ये पहला मामला सामने आया है। अब झांसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें