हंगामे के बीच मनोहर लाल बाजपेयी बीकेडी के प्रबंधक बन गए हैं। किसी अन्य द्वारा नामांकन न करने पर निर्विरोध उनका निर्वाचन हो गया है। रविवार सुबह से ही बीकेडी में प्रबंधक पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। सुबह नौ बजे एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी बीकेडी पहुंच गए। उनके समर्थकों ने बीकेडी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
एमएलसी ने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति की सूची में फर्जी सदस्य हैं। 2015 की सूची से चुनाव करवा रहे हैं। ये सूची चिटफण्ड सोसाइटी से पंजीकृत नहीं है। प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दे रहा। जबकि, कोर्ट ने काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए कहा है। सपा का नेता चुनाव अधिकारी है। प्रशासन शांति व्यवस्था के नाम पर ऐसे लोगों का सहयोग कर रहा है। एमएलसी ने कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, विरोध-प्रदर्शन के बीच बीकेडी प्रबंधक का चुनाव हुआ। मनोहर लाल बाजपेयी निर्विरोध बीकेडी प्रबंधक चुन लिए गए।