फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एमएलसी के विरोध के बीच मनोहर बने बीकेडी प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। एमएलसी के विरोध के बीच मनोहर लाल वाजपेयी निर्विरोध बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्रबंधक चुन लिए गए हैं। चुनाव से पहले एमएलसी के समर्थकों ने कॉलेज के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। एमएलसी का आरोप है कि चिटफंड सोसाइटी से बगैर स्वीकृत सूची से चुनाव कराया गया है।

रविवार को सुबह से ही बीकेडी प्रबंधक पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। सुबह 8:30 बजे एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी खुद बीकेडी पहुंच गए। उनके समर्थकों ने बीकेडी के मुख्य द्वार के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन




एमएलसी ने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति की सूची में फर्जी सदस्य हैं। वर्ष 2015 की सूची से चुनाव करवा रहे हैं। ये सूची चिटफंड सोसाइटी से पंजीकृत भी नहीं है। पुलिस-प्रशासन शांति व्यवस्था के नाम पर उनका सहयोग कर रहा है। कह रहा है कि कोर्ट ने कुलपति के आदेश को स्टे दिया है। जबकि, हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में काउंटर एफिडेविट फाइल करने की बात कही है।

एमएलसी ने आरोप लगाया कि सपा के बबीना विधानसभा का अध्यक्ष इस चुनाव के प्रभारी हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा। सपा के लोग फर्जीवाड़ा करके कॉलेजों की प्रबंध समिति में जहां-जहां कब्जा किए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। एमएलसी करीब एक घंटे तक कॉलेज में ही रहे। फिर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उनसे बात की। इसके बाद एमएलसी कॉलेज से बाहर निकल गए।



सुबह 11 बजे से प्रबंधक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक नामांकन का मौका दिया गया। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य मनोहर लाल वाजपेयी ने ही नामांकन किया। ऐसे में इस पद पर निर्विरोध उनका निर्वाचन हो गया। मालूम हो कि प्रबंध समिति के प्रबंधक रहे भीम प्रकाश त्रिपाठी के निधन के बाद ये पद रिक्त हुआ था।

चौराहे पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल रहा तैनात

चुनाव में हंगामे की आशंका के मद्देनजर बीकेडी में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। कॉलेज के आसपास चौराहे पर बैरिकेडिंग भी लगा दी गई। खुफिया विभाग की टीम भी लगातार इनपुट लेती रही। जांच-पड़ताल के बाद ही कॉलेज में लोगों को प्रवेश दिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान केशभान सिंह पटेल, सुरेश चंद्र भार्गव, शंकर सिंह यादव, असदउल्ला, प्रभात कुमार शर्मा, सुदेश पटेल, लक्ष्मी प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह राठौर, राजीव नायक, डॉ. एलसी साहू, डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्जन..

बीकेडी प्रबंधक पद के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ मनोहर लाल वाजपेयी ने नामांकन किया था। उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। - डॉ. एसके राय, प्राचार्य, बीकेडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें