फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले में ‘मणिकर्णिका’ का प्रोमो शो नहीं होगा

विज्ञापन
jhansi ki rani - फोटो : demo
विज्ञापन
देश के सिनेमाघरों में 25 जनवरी को कंगना रानौत की बहुचर्चित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ प्रदर्शित होनी है। इससे पहले एक कंपनी व जिला प्रशासन ने फिल्म का प्रोमो शो महारानी लक्ष्मीबाई के एतिहासिक किले में करना तय किया था मगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में कंगना रानौत के अलावा डैनी, सुरेश ओबराय, सोनू सूद सहित कई नामचीन कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत उत्साह बना हुआ है। वहीं, एक कंपनी ने इस फिल्म का प्रोमो शो वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के एतिहासिक किले में कराने तथा लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रहीं कंगना रानौत को बुलाने की तैयारी की थी। इसके लिए किले को संरक्षित कर रहे पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र भी भेजा गया था। प्रोमो शो की तिथि 17 जनवरी बताई जा रही थी लेकिन पुरातत्व विभाग के महानिदेशक ने अनुमति नहीं दी है। उप किला प्रभारी सोनू रंजन के मुताबिक किले में फिल्म नहीं चलेगी। इसकी अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें