फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र ले भागे स्कूटी सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार तड़के थाना नवाबाद क्षेत्र के क्राफ्ट मैदान के पास स्कूटी सवार बदमाश झपट्टा मारकर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। घटना के समय महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन जब तक बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित अंदर सैयर गेट निवासी मीरा देवी बुधवार तड़के मोहल्ले की महिलाओं के साथ किले की तरफ घूमने निकलीं। अभी महिलाएं क्राफ्ट मैदान के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मीरा देवी का मंगलसूत्र छीन लिया। इससे पहले महिलाएं संभल पातीं, तभी बदमाश तेजी से किले की तरफ से होते हुए भाग निकले। घटना के बाद महिलाएं दहशत में आ गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर घूमने वाले लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे। सूचना मिलते ही नवाबाद व किला गेट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेने के साथ हुलिया की भी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें