फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाजे - बाजे व जयकारों के साथ निकली मंगल कलश यात्रा

Wed, 17 Jan 2024 03:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अयोध्या में भव्य मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सैंयर पहाड़ स्थित प्राचीन बलखंडेश्वर बूढ़े महादेव धाम पर नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को बाबा बलखंडेश्वर धाम मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य मंगल कलश यात्रा श्रद्धा से निकाली गई।
विज्ञापन

महंत योगी आनंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में हवन-पूजन हुआ। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों और डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। कलश यात्रा में सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी पूनम शर्मा, कथा व्यास साध्वी पीतांबरा दीदी, महंत मोहन गिरी, महंत गगन गिरी, जयदेव गिरी, अंजनी गिरी, श्रीराम गिरी, जयदेव गिरी, रिंकू वंशकार, वीरेंद्र खटीक, मलखान सिंह, सत्य प्रकाश, सुरेश तिवारी, लखपति यादव, हाकिम यादव, नंदराम पहलवान, नरेश यादव, अलख प्रसाद दुबे मौजूद रहे। संवाद

20 को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
झांसी। छावनी व्यापार मंडल सदर बाजार की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को श्री मंगला काली मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को आतिशबाजी होगी। बैठक में अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी, महामंत्री सुदर्शन कथूरिया, कोषाध्यक्ष राहुल भंडारी, तरुण जैन, आशीष, विक्की भंडारी, मनोज विजयवर्गीय, विशाल अग्रवाल, संतोष तिवारी, रजत अग्रवाल, विवेक सेन, अजय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें