फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त को मंडी मार्ग पर मिली बदहाली, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने महानगर में कई जगहों पर निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी मार्ग पर बदहाली देख उन्होंने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही मंडी सचिव को मंडी के लिए अतिरिक्त जगह चिह्नित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सबसे पहले झोकन बाग और मिनर्वा चौराहे पर सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद मंडी मार्ग पर जलभराव देख नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को दो दिन में नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि फल, सब्जी मंडी के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित किए गए हैं, जो कम है। इसके लिए कम से कम दो स्थान अलग-अलग दिशाओं में बनाए जाएं। मंडी सचिव को एक और स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंडी में कूड़े की
कंपोस्टिंग करने के लिए कहा गया। मंडी गेट के सामने बड़ा गड्ढा मिलने पर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर को गड्ढा भरवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने कूड़ा कलेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया। जिसमें वीरांगना नगर और मेडिकल कॉलेज के सामने कूड़े का कलेक्शन होता मिलने पर ठीक से काम करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि सुबह सात बजे सफाई शुरू हो जाए। नौ बजे तक कूड़ा कलेक्शन का काम कर लिया जाए। वहीं महानगर के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी आफिसर रविचंद्र निरंजन, सफाई निरीक्षक अभिलाष रायकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें