फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंडर-14 के लिए मंडल की कबड्डी टीम तैयार

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए झांसी मंडल की अंडर-14 की बालिका कबड्डी टीम घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

उरई में हुई मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में झांसी की टीम ने जालौन को 38-18 से शिकस्त दी। झांसी का फाइनल मुकाबला ललितपुर की टीम के साथ हुआ। जिसमें 25-18 से झांसी की टीम ने मुकाबला जीता। मंडल की टीम में झांसी के गुरसराय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बड़वार की आलिया, सुहानी, मालती, मनीषा, रिंकी का चयन हुआ है। इसके अलावा ललितपुर से शारदा, काजल, महक, लक्ष्मी, निधि, मुस्कान, राधिका और जालौन की चांदनी चुनी गई हैं। जिला व्यायाम शिक्षक अनीस मोहम्मद, शिक्षक रवि कुशवाहा, आनंद यादव, रविंद्र श्रीवास्तव ने चयनित टीम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें