फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने मनरेगा के कार्यों में सख्त निगरानी रखने की बात कही है। उन्होेंने कहा योजना में गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए काबीना मंत्री ने कहा मनरेगा के जरिए श्रमिकों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया गया। कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। जहां गड़बड़ी मिली, वहां पर दोषियों से रिकवरी भी कराई गई। गंभीर शिकायत मिलने पर दोषियोें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी हालांकि वे मनरेगा में हुई गड़बड़ियोें का पंचायत चुनाव पर प्रभाव पड़ने संबंधी सवाल को टाल गए। इसके पहले सर्किट हाउस में उन्होंने ग्राम्य विकास से जुडे़ कार्यों की समीक्षा की। मनरेगा के जरिए कार्य कराने पर जोर दिया। पानी की कमी को देखते हुए यहां पानी बचाने संबंधी कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा। उन्होंने व्यक्तिगत योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। एनआरएलएम के जरिए अधिक से अधिक समूह बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम नागेंद्र नारायण मिश्रा व डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें