थाना बबीना स्थित डोंगरी बांध में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बांध से शव बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
थाना बबीना के ग्राम चमरऊआ निवासी अजय पाल (40) मंगलवार सुबह मित्रों के साथ डोंगरी बांध पर पार्टी मनाने गया था। पार्टी करते समय उन लोगों ने शराब आदि का सेवन किया। इसके बाद अजय पाल बांध में नहाने चला गया।
नहाते समय अधेड़ बांध के गहरे पानी में डूब गया। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला, लेकिन जब तक अजय की मौत हो चुकी थी।