फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की डांट से नाराज युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, मामा महेंद्र ने बताई भांजे की मौत की इनसाइड स्टोरी

Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

मामा महेंद्र ने बताया कि पवन कुमार शराब पीने आदी था। इसका मां ऊषा विरोध करती थी। 
विज्ञापन
मृतक पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के चिरगांव थाना इलाके के सुल्तानपुरा गांव में एक युवक ने मां की डांट से नाराज होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक आए दिन शराब पार्टी करता था। मां की रोक-टोक उसे पसंद नहीं आती थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

चिरगांव के ग्राम सुल्तानपुरा निवासी पवन कुमार अहिरवार (25) के पिता की तकरीबन पंद्रह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी मां और भाई-बहन के साथ मामा महेंद्र अहिरवार के यहां सुल्तानपुरा में रहने लगा था। 

मामा महेंद्र ने बताया कि पवन कुमार शराब पीने आदी था। इसका मां ऊषा विरोध करती थी। शुक्रवार रात को पवन घर में चिकिन बना रहा था और इस दरम्यान वह शराब पी रहा था। इस पर मां ने उसकी डांट लगा दी थी। इससे गुस्सा होकर पवन घर से बाहर निकल गया था। बाहर जाकर उसने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक पवन की पांच साल पहले शादी हुई थी। उससे छोटी बहन पूजा भी शादीशुदा है। जबकि, छोटा भाई दीपचंद अविवाहित है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें