फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराजा मंदिर जा रहे जमीन कारोबारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराजा मंदिर जा रहे जमीन कारोबारी को गोली मारी
विज्ञापन

ओरछा/झांसी। रामराजा के दर्शन करने के लिए जा रहे झांसी के जमीन कारोबारी दीपक भार्गव (43) को रविवार सुबह ओरछा स्टेशन के पास गोली मार दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
झांसी के थाना सीपरी बाजार स्थित मसीहागंज निवासी राधेश्याम का पुुत्र दीपक भार्गव जमीन का कारोबार करते हैं। वह बाइक से रविवार सुबह ओरछा स्थित रामराजा मंदिर दर्शन को निकले। सुबह 7.30 बजे वे ओरछा रेलवे स्टेशन व आजादपुरा गांव के पास स्थित मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने आकर ओवरटोक कर उन्हें रोका और गोली मार दी। दाएं पैर में दो जगह गोली लगते ही वह गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुुनकर लोग दौैड़े, लेकिन जब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में यश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रवि अग्रवाल दो अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी लेनदेन का विवाद आ रहा सामने
पता चला है कि इस प्रकरण में झांसी के एक चर्चित कारोबारी का नाम सुर्खियों में है। इसके पीछे थाना प्रेमनगर क्षेत्र की एक जमीन का विवाद सामने आ रहा है। इस जमीन के एवज में दीपक को लाखों रुपए का चेक दिया गया था, जो बाद में बैंक से बाउंस हो गया था। यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। बताया गया है कि इस मामले में कुछ दिनों से राजीनामा करने का दवाब बनाया जा रहा था, लेकिन दीपक तैयार नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने घायल के घर पहुंचकर भी पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें