फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत

विज्ञापन
मृतक संगम राजपूत
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के जौनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल गए खजराहा खुर्द निवासी संगम राजपूत (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। उसके परिजन ससुराल जनों पर मारपीट करके जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल वाले उसके सुसाइड करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद नाराज परिजन शव लेकर सीधे भेल चौकी जा पहुंचे। यहां शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामा होता देख सीओ सदर सिमरन सिंह कई थानों से पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचीं। समझाने-बुझाने पर नाराज परिजन करीब आधे घंटे बाद शव हटाने पर राजी हुए। देर-रात संगम की पत्नी, उसके साले एवं सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खजराहा खुर्द निवासी संगम राजपूत (22) पुत्र मुलायम सिंह दो भाइयों में छोटा था। उससे छोटी एक बहन मुस्कान है। संगम खेती बाड़ी करता था। पिछले साल मई में उसकी शादी जौनपुर गांव निवासी दामिनी से हुई थी। कुछ समय के बाद से दंपती में विवाद होने लगा था। दामिनी पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक आपसी विवाद की सुलह-सफाई के लिए संगम को ससुराल में बुलाया गया था। रविवार को वह ससुराल ससुराल पहुंचा। उसी दौरान उसका पत्नी से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। उसी दौरान उसने जहर निगल लिया। यह देखकर वहां खलबली मच गई। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। संगम के भाई धीरेंद्र समेत अन्य परिजन भी पहुंच गए। धीरेंद्र ने ससुरालजनों पर मारपीट करके पानी के साथ जहर पिलाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब सात बजे परिजन उसका शव लेकर भेल चौकी जा पहुंचे। यहां भी काफी देर तक हंगामा हुआ। बबीना थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक संगम के भाई की तहरीर पर पत्नी दामिनी, साले एवं सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें