चिरगांव। कस्बे में मंगलवार दोपहर रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र कुशवाहा (43) पुत्र मनीराम के रूप में हुई है। वह बजरंग कॉलोनी, झांसी का निवासी था। हादसे में युवक का दाहिना हाथ कट गया था। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जीआरपी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
चिरगांव। कस्वे में रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक 43 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का दाहिना हाथ कट गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान जितेंद्र कुशवाहा (43) पुत्र मनीराम निवासी बजरंग कॉलोनी, झांसी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। युवक रेलवे फाटक के निकट किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।