फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर उतारा था मौत के घाट

Thu, 25 Feb 2021 05:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
झांसी कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आरोपी ने दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जेवरात लूटकर वह भाग निकला था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।  कोतवाली थाना क्षेत्र के वैष्णवपुरम कालोनी में किराए के मकान पर रहने वाले हेमंत वर्मा ललितपुर के तालबेहट स्थित एक सरकारी विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने कॉलोनी में ही एक प्लॉट खरीदा है। 

पिछले तीन माह से वहां निर्माण कार्य चल रहा है। घर बनवाने की जिम्मेदारी उनकी मां रामरती वर्मा ने उठा रखी थी। उनकी मां ने भवन सामग्री की देखरेख के लिए ईंट घेरकर एक छोटा कमरा बनाया था। सामानों की देखभाल के लिए वह उसी कमरे में सोती थीं। 
विज्ञापन


16 फरवरी की रात को घर में खाना खाकर वह सोने चली गईं थीं। इसी बीच इलाके का रहने वाला बालकिशन शराब के नशे में पहुंचा और सोते समय महिला को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

लेकिन, सफल न होने पर घबराए आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के जेवरात लेकर वह भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें