फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत, एक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों परिवार की एक लड़की की शादी की बात कर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

दतिया के ग्राम मिचरौली निवासी बृजेश यादव (30) शिवपुरी के अरहोरा निवासी मंशाराम (38) के साथ परिवार की एक लड़की की शादी की बात करने ग्राम सैंयर गए हुए थे। सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक पर बृजेश के मामा सैंयर निवासी गोविंद भी सवार हो लिए थे। तीनों बृजेश के ताऊ नगरा के महाराज सिंह नगर निवासी बल्लू यादव के घर आ रहे थे।
इसी दरम्यान बिजौली के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां बृजेश और गोविंद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, मंशाराम की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश और गोविंद खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। बृजेश विवाहित था, लेकिन उसके बच्चे नहीं थे। जबकि, गोविंद के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें