फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग से मचा रहा हड़कंप

Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बस रेड डालकर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सौ यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को रोक कर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान  सौ यात्री अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़े गए। बाद में पकड़े गए यात्रियों को रेलवे न्यायालय लाया गया। यहां यात्रियों से 1.50 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में जमील खान, अर्जुन सिंह, राजेश यादव, एस एम शुक्ला आदि टिकट कर्मी मौजूद थे। वहीं, चेकिंग के दौरान चेकिंग कर्मी राजेश यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें