फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से टिकट बनाने का भंडाफोड़

Sat, 06 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को आरपीएफ ने स्टेशन रोड स्थित भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित आरक्षण केंद्र पर छापेमारी कर अवैध तरीके से बनाए गए टिकट बरामद किए। मौके से एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। जबकि, फरार टूर एंड ट्रैवेल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आरपीएफ को शिकायत मिल रही थी कि स्टेशन रोड अशोक तिराहा स्थित ऋद्धि सिद्धि टूर एंड ट्रैवेल्स एजेंसी के संचालक मसीहागंज निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र हरगोविंद शर्मा द्वारा अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय व एसआई अमित मीना के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टिकट बनाने की 34 अवैध यूजर आईडी और जुलाई, अगस्त व सितंबर के करीब 50 टिकट बरामद किए। आरपीएफ ने टिकटों की कीमत 77255 बताई है। टीम ने महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। वहीं सीपीयू, प्रिंटर व कंप्यूटर को जब्त कर लिया है। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक भाग निकला। इस दौरान आसपास संचालित आरक्षण केंद्रों पर संचालक ताला बंद कर खिसक लिए।

एसआई अमित मीना ने बताया कि रेलवे नियमानुसार टूर एंड ट्रैवेल्स संचालक को टिकट बनाने के लिए एक यूजर आईडी दी जाती है। शर्त यह होती है कि दोपहर बाद ही टिकट बनाई जाएगी। लेकिन उक्त ट्रैवेल्स संचालक ने पर्सनल आईडी समेत अन्य लोगों के नाम की यूजर आईडी बना रखी थीं। इन आईडी से तत्काल टिकट भी बनाता था। जबकि, यह नियम विरुद्ध है। उसके खिलाफ रेलवे की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में एएसआई सुरेश पाल, एसआर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें