फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम को बनाए माइक्रो प्लान: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक संचालित होगा। इसलिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। स्वच्छता, सेनिटाइजेशन व फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम चलेगा। तालाबों, नालों और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव व कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। 11 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में इस बार हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर आदि रोगियों की स्क्रीनिंग की जानी है। निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें। यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए तालाब, नाले-नालियों की साफ-सफाई की जाए। इस दौरान सीएमओ डाॅ. सुधाकर पांडेय, सीएमएस डॉ. पीके कटियार, एसीएमओ डॉ. एनके जैन, डॉ. उत्सव राज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें