फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वाले बेखौफ, नाला की जमीन पर बना लिया मकान, होगी एफआईआर

Fri, 07 Dec 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बेखौफ हैं। शिवाजी नगर में ज्ञानस्थली स्कूल के आगे से निकले नाले की जमीन पर प्रभावशाली लोग मकान बना रहे थे। एक बार काम रुकवा देने के बाद वह फिर से निर्माण करने लगे हैं। शिकायत पर नगर निगम की टीम ने काम रुकवा दिया। जमीन की रजिस्ट्री और एनओसी दिखाने को कहा, लेकिन नहीं दिखाई जा सकी। अब एफआईआर करने की तैयारी है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर में ज्ञानस्थली स्कूल के आगे से नाला निकला है, नाले की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाया जा रहा है। पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी तो नगर निगम की टीम ने काम रुकवा दिया था। एक-दो दिन के बाद फिर से मकान का निर्माण शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की। उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के अलावा बीस- बीस फिट तक नाले की जमीन पर आसपास वालों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

बरसात में नाला ओवरफ्लो हो जाता है तो मकानों में पानी कमर तक पानी भर जाता है। नाले की जमीन पर मकान बन रहा है, उस पर रोक लगाई जाए।
सूचना पर नगर निगम से अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम टीम लेकर मौके पर पहुंचे तो काम हो रहा था। उन्होंने काम रुकवा दिया और रजिस्ट्री दिखाने को कहा, एनओसी और मकान का नक्शा दिखाने को भी कहा, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। ऐसे में अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसी तरह गरियागांव में बन रहे नाले की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा पिलर बनाने की शिकायत नगर निगम में आई। टीम मौके पर गई तो कहीं नाला की जमीन 15 से 20 फिट पाई गई कहीं पर पांच फिट ही जगह पाई गई। पिलर बनाने वाले व्यक्ति से रजिस्ट्री दिखाने को कहा, लेकिन नहीं दिखाई जा सकी। काम रुकवा दिया गया है। अतिक्रमण हटाओ प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें