फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराह पर सवार होकर आएगी संक्रांति

Wed, 13 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस वर्ष मकर संक्रांति पर संक्रांति देवी वाराह पर सवार होकर आएंगी। उनका उप वाहन बैल है। हाथ में खड्ग लिए देवी हरे वस्त्रों को धारण कर एवं चंदन का लेप किए पूरब से पश्चिम दिशा की ओर जा रही हैं, जो तांबे के पात्र में अन्न ग्रहण कर रही हैं। ऐसे में ज्योतिष विद्वानों के अनुसार हरे रंग से जुड़ी खाद्य सामग्री जैसे धनिया, सौंफ, मूंग, मसूर, मैथी, इलाइची के अलावा औषधियां खासी महंगी होंगी। हालांकि दुश्मनों से राष्ट्र महफूज रहेगा।
विज्ञापन


15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य स्नान काल प्रात: 6 बजकर 45 मिनट से है। इस समय काल में भगवान सूर्य मकर राशि में आरूढ़ होंगे, जिसके साथ ही समस्त मांगलिक कार्य एक बार फिर प्रारंभ हो जाएंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार मकर संक्रांति पर जो श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान सूर्य को मंत्रों के उच्चारण के बीच अर्घ्य देता है, उसे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं।
 
मकर संक्रांति का यह प्रभाव पडे़गा जातकों पर
मेष राशि के जातक के लिए हानिक ारक
वृष राशि के जातक के लिए लाभकारी
मिथुन राशि के जातक के लिए इष्ट मित्रों से मिलन
कर्क राशि के जातक के लिए धन का लाभ
सिंह राशि के जातक के लिए शारीरिक कष्ट
कन्या राशि के जातक के लिए सम्मान में वृद्धि
तुला राशि के जातक के लिए शत्रु भय रहेगा
वृश्चिक राशि के जातक के लिए ज्ञान की वृद्धि होगी
धनु राशि के जातक के लिए गृह क्लेश रहेगा
मकर राशि के जातक के लिए धन की प्राप्ति
कुंभ राशि के जातक के लिए आत्म संतोष
मीन राशि के जातक के लिए अनायास धन की प्राप्ति

महंत विष्णु दत्त के अनुसार जिन राशि के जातकों के लिए अनिष्ठकारी योग है, वह तिल के  लड्डूओं, ऊनी वस्त्रों का दान करें। भिक्षुओं को लाई, चना, तिल व गुड़ दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें