फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग होगी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा

विज्ञापन
सीपरी बाजार पहाड़ी पर स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्‍थल का होगा सौंदर्यीकरण। संवाद न्यूज एजे
विज्ञापन
झांसी। महानगर में अंधेरे के चलते अराजक तत्वों का अड्डा बन रही मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के दिन जल्द बहुरेंगे। नगर निगम प्रतिमा स्थल को दूधिया रोशनी से जगमग करेगा। इसके लिए मार्ग प्रकाश विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रतिमा स्थल पर लाइटें लगने के बाद अनूठी छटा बिखरेगी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में पहाड़ी पर लगी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर रात के वक्त अंधेरा छाया रहता है। इसके चलते अराजक तत्वों का यहां जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय पार्षद ने पिछले दिनों ध्यानचंद प्रतिमा की बदहाली दूर करने की नगर निगम से मांग की थी। नगर निगम ने प्रतिमा की स्थिति में सुधार करने की कवायद शुरू की है। मार्ग प्रकाश विभाग की ओर से की जा रही कवायद के मुताबिक प्रतिमा स्थल पर जाने वाली सीढ़ियों पर डूम लाइटें लगेंगीं। जो रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेंगीं। इसके साथ ही, पहाड़ी पर प्रतिमा के पास फसाड लाइटें लगाई जाएंगीं।
इसके लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने प्रतिमा स्थल पर लाइटें लगाने को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया है। बताया जाता है कि 15वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसे मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा। मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी और सहायक अभियंता एसके नायक ने बताया कि ध्यानचंद प्रतिमा को रोशन करने के लिए प्रस्ताव बन रहा है। जिसे लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें