फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्री 2025: झांसी में निकाली गई शिव बरात, डीजे की धुन पर नाचे भक्त; मुस्लिम समुदाय ने की पुष्प वर्षा

Wed, 26 Feb 2025 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भक्त डीजे की धुनों पर जमकर नाचे। बरात सेयर गेट पहुचीं तो यहां मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
झांसी में शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी नगर में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भक्त डीजे की धुनों पर जमकर नाचे। मुरली मनोहर मंदिर से मड़िया महादेव मंदिर के लिए निकली शिव बरात में भगवान शंकर, हनुमान, राम-सीता, समेत कई झांकियां शामिल थी। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बरात में नगर विधायक रवि शर्मा तमाम अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। बरात सेयर गेट पहुचीं तो यहां मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। मड़िया महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद सभी ने शिव भगवान का जलाभिषेक किया। इसी तरह बड़ागांव गेट के राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से भी बजे गाजों के साथ बरात निकाली, जिसमें युवाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं, भूतनाथ मंदिर से भी शिव बरात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें