फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में कचरा खुला पड़ा, हवा में जहर घुला

विज्ञापन
सीपरी बाजार से प्रेमनगर जाने वाले सड़क पर फैला कचरा राहगीरों के लिए बना परेशानी। अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर में कचरा खुला पड़ा, हवा में जहर घुला
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को कैमरों के सामने झाड़ू निकलीं। स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकारी अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं ने ऑफिस से लेकर सड़कों तक पर सफाई की। फेसबुक, व्हाट्सएप पर वाहवाही भी लूटी। साफ-सफाई को लेकर भाषणों में बड़ी-बड़ी बातें भी हुईं। लेकिन शहर और शहरवासी कूड़ा-कचरा और गंदगी के बीच रहने को मजबूर रहे। अमर उजाला टीम ने शहर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा और इस कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखा, महसूस किया। कई जगह इस तादाद में कूड़ा था कि दुर्गंध के चलते वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। आसपास रहने वाले इन अमानवीय परिस्थितियों और प्रदूषण के बीच रहने को मजबूर हैं। गंदगी की वजह से हवा में जहर घुला हआ है। पॉलिथीन पर पाबंदी के दावे भी हवा-हवाई दिखे। हकीकत को नजरअंदाज और स्मार्ट सिटी का दंभ भरने वाले जिम्मेदार मौसम और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी का मजा लेते रहे।
सीपरी बाजार प्रेमनगर मार्ग (2:30 बजे) - नगर निगम के विशेष सफाई अभियान का यहां कोई असर नहीं दिखा। दोपहर बाद भी यहां सड़क पर ही कूड़ा फैला हुआ था। नियमित कूड़ा भी नहीं उठा। स्थानीय लोगों का कहना था यहां से नियमित कूड़ा नहीं उठता। बारिश की वजह से इसमें से दुर्गंध भी पैदा हो गई। आवारा जानवर भी सड़क पर कूड़ा बिखेर रहे थे।
विज्ञापन

मिशन कम्पाउंड के पास (3:00 बजे)- मिशन कम्पाउंड के करीब भी कूड़े का ढेर नजर आया। पूरे दिन यहां से कूड़ा हटाने कोई भी नहीं आया। पूरे दिन कूड़ा का ढेर पड़ा होने से आसपास गुजरने वालों को नाक पर रूमाल रखकर निकलना पड़ रहा था।
आयुर्वेदिक कॉलेज रोड पर (3:45)- बजे-यहां से भी नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा। लगातार कूड़ा जमा होने से यहां दुर्गंध पैदा हो रही है। कूड़े की वजह से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।
बीकेडी चौराहा के समीप (4:30 बजे)- नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान को बीकेडी चौराहा के पास पड़ा कूड़ा भी मुंह चिढ़ा रहा था। कूड़े के ढेर को देखने से पता चल रहा था कि नियमित कूड़ा उठवाने की व्यवस्था यहां नहीं है। दुर्गंध की वजह से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
डंपिंग जोन का बुरा हाल
वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के नष्ट हो जाने के बाद से नगर निगम पूरे शहर का कूड़ा अलग-अलग जगह ले जाकर डंप करता है। पंचवटी कॉलोनी के पास भी एक डंपिंग साइट बनाई गई है। यहां आसपास रिहायशी कॉलोनी है लेकिन, असुरक्षित तरीके से कूड़ा डंप किए जाने से वहां का वातावरण बुरी तरह से प्रदूषित हो रहा है। इन दिनों हो रही बारिश ने कूड़े में सड़न पैदा कर दी। इसके चलते वहां सांस लेना भी मुश्किल है। कूड़े से निकलने वाला लीचेड (हानिकारक रसायनिक द्रव्य) आसपास के भूजल को भी जहरीला कर रहा है लेकिन निगम प्रशासन सिर्फ स्वच्छता रैलियां ही निकालने में व्यस्त है।
इनसेट
पॉलिथीन का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए पचास माईक्रोन से कम मोटाई की पॉलिथीन समेत थर्मोकोल से बने उत्पादों पर रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन सख्ती न होने से अभी भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता दिख रहा है। कचरे के ढेरों में पॉलिथीन की भरमार दिखी।
विज्ञापन

शहर में सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अगर कहीं गंदगी दिखती है, तो तत्काल सफाई कराई जाएगी। इसी तरह प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
- अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त - नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें