झांसी। अब झांसी के कारखाने में भी अत्याधुनिक ‘महामना कोच’ तैयार किए जाएंगे। अभी इस तरह के कोच भोपाल स्थित कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं।
झांसी कोच मरम्मत कारखाने में ‘दीनदयालु कोच’ बनाए जा रहे हैं। अब लक्ष्य महामना कोच तैयार करने का है। इन कोचों की पैनलिंग, बर्थ, टॉयलेट सभी कुछ अलग डिजाइन में होगा। मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने बताया कि महामना कोच का निर्माण अभी भोपाल की फैक्ट्री में हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने झांसी में भी महामना कोच बनाने का निर्देश दिया है। ये कोच अगले वित्तीय वर्ष से तैयार करने का निर्णय लिया गया है।