फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : श्रद्धालुओं के लिए झांसी मंडल से चलेंगी डेढ़ सौ बसों

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने महाकुंभ के मेले में रोडवेज बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर झांसी, ललितपुर और जालौन से डेढ़ सौ बसों का संचालन किया जाएगा।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान पर्व की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज के अफसरों ने बसों का संचालन तीन चरणों में बांटा है। पहला चरण 12 जनवरी से 23 तक, दूसरा 24 जनवरी से सात फरवरी व तीसरा आठ से 27 फरवरी तक रहेगा। रोडवेज इसी के हिसाब से बसों का संचालन करेगा। झांसी मंडल को तीसरे चरण में रखा गया है। इसके तहत मंंडल के तीनों डिपों से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोजवेज के अफसरों ने चालक और परिचालकों की ड्यूटी तय करते हुए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बसों की आंतरिक और बाहरी स्थिति को भी दुरुस्त किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि महाकुंभ के लिए झांसी, ललितपुर और जालौन से डेढ़ सौ बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें