फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : दो केंद्रों पर परीक्षा देंगे 862 परीक्षार्थी

Wed, 07 Feb 2024 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक होंगी। जिले में 862 परीक्षार्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 406 छात्राएं और 456 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
मुंशी, मौलवी (कक्षा दस समकक्ष) आलिम (इंटरमीडिएट) कामिल एवं फाजिल (ग्रेजुएशन) की परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें छात्राओं की परीक्षा मसीहागंज स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज में होगी। वहीं मदरसे में पढ़ने वाले छात्र गोंदू कंपाउंड स्थित शिवा कान्वेंट इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया कि मदरसों की परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगीं। विशेष निगरानी के लिए सचल दल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मदरसे की सत्रांक परीक्षाएं 10 और 11 फरवरी को
छनियापुरा स्थित इस्लामिया ओरियंटल निस्वां कॉलेज में अरबी फारसी बोर्ड की मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की सत्रांक परीक्षाएं 10 और 11 फरवरी को सुबह साढ़े बारह बजे से मदरसे में होंगी। यह जानकारी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद इदरीस कासमी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें