फेस बुक पर दोस्ती कर दिया धोखा, रिपोर्ट
झांसी। फेस बुक पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने आगरा की रहने वाली एक युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया। युवक अब पीछा छुड़ाने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीपरी बाजार थाने में दी तहरीर में आगरा की रहने वाली एक युवती ने बताया कि फेस बुक पर दो साल पहले उसकी दोस्ती दीनदयाल नगर में रहने वाले हिमांशु गौतम पुत्र राजेंद्र कुमार से हो गई थी। हिमांशु गायक है। उसके पिता व भाई रेल कर्मचारी हैं। शादी का झांसा देकर उसके साथ झांसी और आगरा में शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान हिमांशु ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने शादी करने की बात कही तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। ब्लैकमेल कर एकाउंट में रुपये डालने की कह रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।