झांसी। सीबीआई टीम ने आरोपियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए। बताया जा रहा है कि पैसा लेने के बाद एक जीएसटी अधीक्षक ने डिप्टी कमिश्नर को फोन करके डील फाइनल हो जाने की बात बताई। उसने कहा, मैडम पार्टी आ गई थी। उसने पैसा दे दिया है। उधर से महिला की आवाज आई, जिसमें उसने कहा कि ठीक है, इसे गोल्ड में बदलकर दे देना। यह कहने के बाद उधर से फोन कट गया। बताया जा रहा कि दोनों जीएसटी अफसरों के मोबाइल से डिप्टी कमिश्नर के साथ हुई कई चैट भी पकड़ी गई है। इस चैट में भी कई बार पैसों के लेनदेन की बात हुई है। मोबाइल पर कई साक्ष्य आने के बाद ही सीबीआई टीम ने डिप्टी कमिश्नर को भी इस मामले में गिरफ्तारी करने को हरी झंडी दिखाई।