इस बार अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस का जश्न अनूठे अंदाज में मनाने जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे, ऐसे में अमर उजाला द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिनके जरिये लोग देशभक्ति के अपने जज्बातों का प्रदर्शन कर सकेंगे।
तमाम शैक्षणिक संगठनों के अलावा सामाजिक संगठन भी हिस्सा कार्यक्रम का हिस्सा बन गए हैं। सभी ने ठाना है कि वे 15 अगस्त को सुबह 10 बजे 52 सेकेंड राष्ट्र के नाम देंगे। खुद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान करेंगे और सभी मिलकर शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’। आयोजन के प्रायोजक एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में भी हम शान से मनाएंगे अपने देश की आजादी का उत्सव। घर पर रहकर राष्ट्रगान करेंगे और सब मिलकर कहेंगे मां तुझे प्रणाम।
- अर्चना गुप्ता, समाजसेवी
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बेहतर डिजिटल प्लेटफार्म मिला है। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए बच्चे उत्साहित हैं। भारत मां को प्रणाम करने को सभी आतुर हैं।
- अपर्णा दुबे, अध्यक्ष - समर्पण सेवा समिति
हमारी संस्था के सभी सदस्या आयोजन में हिस्सेदारी करने जा रहे हैं। औरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। देशभक्ति के जज्बातों को प्रदर्शित करने का ये बेहद अच्छा जरिया है।
- स्वप्निल मोदी, अध्यक्ष - मणिकर्णिका भारत विकास परिषद
हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है। इस गर्व की अनुभूति को हम अमर उजाला के 15 अगस्त को होने जा रहे आयोजनों के जरिये हम प्रदर्शित करेंगे।
- कंचन आहूजा, जोनल कॉआर्डिनेटर - आर्ट ऑफ लिविंग
हमारी संस्था की सभी सदस्याएं 15 अगस्त को 52 सेकेंड देश के नाम देंगी। परिवार के साथ राष्ट्रगान गाएंगी और शान से बोलेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’।
- वैशाली पुंशी, अध्यक्ष - कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए अमर उजाला द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म दिए जाने से सभी उत्साहित हैं। देशप्रेम के अपने जज्बातों को जाहिर करने का ये सबसे सुगम जरिया है।
- ऊषा सेन, सचिव - मणिकर्णिका भारत विकास परिषद