फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से भटक रहे लाभार्थियों के बने आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र

विज्ञापन
मां सोसाइटी की तरफ से लगाए गए शिविर में विशिष्ट जनों को अध्यक्ष नेहा शर्मा, अतुल शर्मा व चिकित्सक?
विज्ञापन
झांसी। मां सोसाइटी की तरफ से लगाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने के शिविर में लाभार्थियों के 12 दिव्यांग प्रमाणपत्र और 15 आधार कार्ड बनाए गए। यहां पर 45 साल की एक महिला का भी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया, जो कई सालों से इसके लिए भटक रही थी। प्रमाणपत्र बनने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए काम करने वाली मां सोसाइटी ने अपने कार्यालय पर लगाए शिविर में न सिर्फ संस्था में पंजीकृत, बल्कि सभी दिव्यांगों को लाभ मिले, इसलिए सभी को मौका दिया। शिविर में 40 विशिष्ट जनों ने हिस्सा लिया। इसमें से 12 दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र और 15 के आधार कार्ड बनाए गए। दिव्यांगों के परिजनों ने बताया कि उन्हें कई सालों से प्रमाणपत्र और कार्ड बनवाने में समस्या आ रही थी। भीड़भाड़ में विशिष्ट जनों को एक स्थान पर लंबे समय तक खड़ा रखना भी मुश्किल होता था। मगर, शिविर लगने से उन्हें काफी लाभ मिला है।
मां सोसाइटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा और अतुल शर्मा ने बताया कि विशिष्ट जनों के परिजनों ने अपनी समस्या स्वास्थ्य और डाक विभाग के अधिकारियों को भी बताई है। ऐसे में अब डाक विभाग ने दिव्यांगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अलग काउंटर खोलने पर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। ताकि, विशिष्ट जनों को लाभ मिलता रहे। शिविर में प्रद्युम्न शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, प्रशिक्षक बृजेश यादव और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एसीएमओ डॉ. आरएस वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. शिकाफा जाफरीन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें