फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन को उतावले रहे भक्त

Fri, 12 Oct 2018 02:10 AM IST
amarujala
विज्ञापन
maa durga, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की द्वितीया पर महानगर के सभी देवी मंदिरों व दुर्गा उत्सव पंडालों में मां की भक्ति में भक्त विभोर रहे। व्रत रखा और कन्याओं का पूजन किया। पंचकुइयां, लहर की देवी सहित अन्य देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता मां के दर्शन के  लिए लगा रहा।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजे देवी मंदिरों में दिन भर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किये। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी पोशाक भी चढ़ाई। वहीं, कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। इधर, दयासागर कंपाउंड, बड़ा मठ सहित कई स्थानों पर दुर्गा उत्सव पंडालों में शाम को आरती की गयी। बालिकाओं ने आकर्षक ढंग से दीप नृत्य किया। वहीं, इसके बाद कई पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें