बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब सेंट्रल लाइब्रेरी के पूरे फैसले मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. रोचना श्रीवास्तव लेंगी। वह केंद्रीय पुस्तकालय में ही बैठेंगी। शुक्रवार को कुलसचिव सीपी तिवारी ने इस संबंध आदेश जारी कर दिए हैं।
कुलसचिव ने बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय में ही मानद पुस्तकालय अध्यक्ष को बैठना चाहिए। उन्हीं के आदेश पर वहां कोई कार्य होने चाहिए। अब तक ऐसा नहीं हो रहा था। इसके अलावा पुस्तकों की खरीद में अनियमितता, कुछ कोर्सों की घटिया प्रकाशकों से किताबें खरीदने समेत कई शिकायतें मिलने के बाद अब केंद्रीय पुस्तकालय में मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. रोचना श्रीवास्तव बैठेंगी। पुस्तकालय के सभी फैसले प्रो. रोचना ही लेंगी। किताबों की खरीद, ड्यूटी तय करना, छुट्टी की स्वीकृति, देर से आने-जाने पर वह ही निर्देश देंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से आदेश लागू होगा।
बीएड की परीक्षा आज से
झांसी। बीयू और उससे संबद्ध कॉलेजों में बीएड की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कुलसचिव सीपी तिवारी जालौन के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह शिक्षकों का भौतिक सत्यापन न कराने वाले कॉलेजों में जाएंगे। वहां कक्षाओं व शिक्षकों की स्थिति, उपस्थिति आदि की जांच पड़ताल करेंगे। मानक पूरे नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।