फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एलवीएम हॉकी अकादमी ने मुरादाबाद को दी शिकस्त

Thu, 01 Feb 2024 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार को अंडर-21 ऑल इंडिया गोल्ड कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी की टीम ने नर्सरी हॉकी अकादमी मुरादाबाद की टीम को 6-1 से पराजित किया। ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी और नर्सरी हॉकी अकादमी मुरादाबाद टीम के बीच हुआ। प्रतियोगिता में झांसी टीम के खिलाड़ी मुरादाबाद पर शुरू से ही हावी रहे। मैच के 14वें मिनट में कप्तान ऋषभ आनंद ने पहला गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। 16वें मिनट में खिलाड़ी हर्षित कुशवाहा, 20वें मिनट में रोहित कुशवाहा, 34वें और 43वें मिनट में दीपेंद्र कुशवाहा ने गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। वहीं मैच के 40वें मिनट में खिलाड़ी ऋषभ गुप्ता ने गोल कर टीम का स्कोर 6-0 कर दिया। मैच के 58वें मिनट में मुरादाबाद टीम के खिलाड़ी वंश ही एकमात्र गोल कर सके। एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी की टीम 6-1 से विजयी हुई। इस मौके पर अशोक ओझा, सलीमउद्दीन, सुरेश भागोारिया, मुन्ना लाल, चंद्र मोहन राय, हिकमत उल्ला, बृजेंद्र यादव, विनम्र खंडकर, मुकेश श्रीवास्तव, संजीव, राजेश भंडरिया, राजेश चौबे, सुनील कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन आफाक अहमद और आभार सुबोध खंडकर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें