फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बस की छतों पर धड़ल्ले से ढोया जा रहा है सामान

विज्ञापन
फोटो सड़क किनारे खड़ी बसों के ऊपर रखा लगेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। इन दिनों बस की छतों पर धड़ल्ले से सामान ढोया जा रहा है। ऐसा कर परिवहन नियमों की अनदेखी तो की ही जा रही है, साथ ही सरकार को राजस्व का भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खासतौर पर दिल्ली, छतरपुर, टीकमगढ़, इंदौर सहित अन्य शहरों की ओर दौड़ने वाली बसों पर सामान ढोया जा रहा है। कारोबारियाें से इस सामान का प्रति बैग, डब्बा व बोरी के हिसाब से भाड़ा वसूला जा रहा है। जांच होने पर दो-चार दिनों के लिए सामान ढोना बंद कर दिया जाता है। इसके बाद एक बार फिर पुरानी स्थिति बहाल हो जाती है। जबकि, नियमानुसार इस माल का मालवाहक वाहनों के जरिये परिहवन किया जाना चाहिए, जिससे सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति हो, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनदेखी के चलते माल लादकर बसें धड़ल्ले से बीच सड़क से गुजर जाती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि बसों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें