महराौनी में सीबी गुप्ता खेल मैदान पर एमसीसी क्रिकेट क्लब और शिव शक्ति सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतर्राज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लखनऊ क्रिकेट क्लब ने झांसी की टीम पर शानदार 3 विकेट से जीत हासिल की। मैच के मुख्य अतिथि चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह व रजऊ राजा मैंगुवा रहे।
झांसी की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की और पॉवर प्ले छह ओवर में 54 रन बनाते हुए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। पहला विकेट गिरने के बाद झांसी टीम दबाव में आ गई और उसके जल्दी जल्दी विकेट गिरना शुरू हो गए। झांसी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। झांसी की ओर से सर्वाधिक विवेक मिश्रा ने 29 रन व उत्कर्ष ने 18 रन बनाये। लखनऊ की ओर से अनमोल ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 4 विकेट प्राप्त किये। 1
35 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरूआत खराब रही और 14 रनों पर उसके दो बल्लेबाज आउट हो गये और बल्लेबाज दबाव में आ गये। उसके बाद सौरभ सिंह 46 रन और अनमोल ने 20 गेंदों पर 32 रन की साहसी पारी खेली और टीम को फाइनल मैच में तीन विकेट से जीत दिलाई। झांसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए महेश ने 3 विकेट लिये। मैन आफ द मैच अनमोल के लिए दिया गया। टूर्नामेंट में हरफनमौला प्रदर्शन कर लखनऊ टीम के खिलाड़ी सौरभ सिंह मैन आफ दा सीरिज घोषित किये गये। उन्होंने ने टूर्नामेंट में 9 विकेट व 96 रन बनाये। मैच के अंपायर उदयभान सिंह, शरद बड़ौनिया रहे।