फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अभ्युदय’ से होगा विद्यार्थियों का ‘भाग्योदय’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब सरकार की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क कराई जाएगी। तैयारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कराई जाएगी। ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के तहत ये संभव होगा। ये जानकारी देते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि योजना की शुरुआत वसंत पंचमी के अवसर पर 16 फरवरी से होने जा रही है।
विज्ञापन

कमिश्नरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि उक्त योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की तैयारी कराई जाएगी। राज्य सरकार में कार्यरत आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस संवर्ग व अन्य संवर्गों के अधिकारी /सेवानिवृत्त अधिकारी तथा विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। नीट, जेईई, बैंक आदि जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गेस्ट फैकल्टी बुलाई जाएंगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए एक ई लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
मंडल मुख्यालय पर वर्चुअल, साक्षात कक्षाओं व करियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। लेक्चर फेसबुक पेज व यू - ट्यूब चैनल के माध्यम से सभी प्रसारित किए जाएंगे। इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लांच किया जाएगा, जो निशुल्क उपलब्ध रहेगा। इसके लिए पहले छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत छात्रों को कक्षाओं की समय सारिणी व वर्चुअल क्लासेस की लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। ऑफलाइन क्लासेस के लिए चयन पात्रता परीक्षा के जरिये किया जाएगा। झांसी में अभ्युदय योजना का पहला केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया जाएगा। दो अन्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें