फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा नहीं मिल रही है, बुकिंग के बाद नहीं आ रहा सिलिंडर

विज्ञापन
lpg booking
विज्ञापन
झांसी। रविवार को अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर पर दिन भर फोन घनघनाते रहे। किसी ने रसोई गैस सिलिंडर न मिलने की समस्या दर्ज कराई, तो किसी ने दवाई न होने की परेशानी बताई। दो दिन के भीतर ही दो सौ लोग अपनी समस्याएं बता चुुके हैं, जिनका समाधान कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरा देश लॉकडाउन में है। झांसी में भी लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन परिस्थितियों में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर (7617566165) जारी किया है। दो दिन के भीतर ही हेल्पलाइन नंबर पर दो सौ शिकायतें आ चुकी हैं। सिंगर्रा निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम उज्ज्वला गैस कनेक्शन है, परंतु सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। जबकि, घर में गैस की बहुत किल्लत है। गरिया फाटक निवासी सुनील दीक्षित ने बताया कि कई दिन पहले सिलिंडर बुक किए जाने के बाद भी डिलीवरी नहीं की जा रही है। नारायण धर्मशाला के पास निवासी वीरेंद्र खरे ने भी गैस सिलिंडर न मिलने की समस्या दर्ज कराई। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी आईं, सभी शिकायतें संबंधित महकमे में दर्ज कराई गईं। उन्नाव गेट बाहर नागोजी कुआं निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मुहल्ले में एक जेनरेटर चल रहा है, जिसके धुएं से क्षेत्र में भारी प्रदूषण हो रहा है।
सिविल लाइन निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि उनके बच्चे का इलाज ग्वालियर में चल रहा है। वहीं से वे दवा लाते हैं, यहां वो दवा मिलती नहीं है। दवा लेने ग्वालियर जाना है। उन्हें बताया कि प्रशासन से अनुमति लेकर वे जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कलक्ट्रेट में आवेदन करना होगा, साथ में डाक्टर का पर्चा लगाना होगा। इसी प्रकार बड़ागांव गेट बाहर निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि उनके बेटे का इलाज दिल्ली एम्स में चलता है, पहले ऑनलाइन दवाएं आ जाती थीं, परंतु अब नहीं आ पा रही हैं। इसके अलावा भी साफ-सफाई, जलापूर्ति, फागिंग आदि से जुड़ी भी दर्जनों समस्याएं भी लोगों ने दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें