फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से प्यार की पींगें बढ़ा रहे प्रेमी की पिटाई

Thu, 03 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किले में प्रेम की पींगें बढ़ा रहे एक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार निवासी एक युवती बीकेडी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में अध्ययनरत 12वीं के एक छात्र से प्रेम करती है। बुधवार को दोनों पढ़ने के लिए बस्ता लेकर कॉलेज के लिए निकले। कॉलेज नहीं जाकर यह दोनों मिलने के लिए रानी लक्ष्मी बाई के किले में पहुंच गए। दोनों एक स्थान पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। किसी ने यह जानकारी युवती के परिजनों को दे दी।

सूचना पाकर युवती के चाचा अपने दोस्तों को लेकर किले में पहुंच गए। वहां उन्होंने दोनों को एक स्थान पर बैठकर बातें करते देखा। इसके बाद युवती के चाचा व उनके दोस्तों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, जिससे उसके माथे से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किले के अंदर लोगों की भीड़ लग गई। जब लोगों ने युवक की हालत खराब देखी तो विरोध शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख मारपीट करने वाले लोग युवक व युवती को पकड़कर कोतवाली लाए। यहां युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत की। वहीं, युवक व युवती का कहना था कि वह काफी समय से एक-दूसरे को प्यार करते हैं। वह एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें