फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति को व्हाट्सएप पर प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें भेजने वाला प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा निवासी नवविवाहिता के पति को उसकी अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो भेजने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय तिवारी निवासी रक्सा के खिलाफ विवाहिता ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम आरोपी जीआईसी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

रक्सा निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि अजय उसके मकान में किराये पर रहता था। इसी दौरान उन लोगों के बीच मेलजोल बढ़ गया। युवती की शादी दतिया में तय हो गई। यह सुनकर अजय नाराज हो गया। घर पर बुलाकर अजय ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील तस्वीर एवं वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद यह तस्वीर उसके पति को भेज दी। फोटो देखकर पति ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी में मिला दान-दहेज भी लौटा दिया था। नवविवाहिता ने रक्सा थाने में अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें