फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी /मोंठ /एरच। मंगलवार को धर्मगुरुओं से वार्ता कर जिले के 42 धार्मिक स्थलों पर बगैर अनुमति के लगे लाउडस्पीकर उतारे गए। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने महानगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में अभियान चलाया।
विज्ञापन

शासन ने मंदिर, मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों पर बगैर अनुमति के लगे लाउडस्पीकर उतारे जाने के निर्देश दिए हैं। जिलों से इसकी रिपोर्ट 30 अप्रैल तक मांगी गई है। शासन के निर्देश मिलते ही मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अमले ने लाउडस्पीकर हटाने के लिए अभियान छेड़ दिया। इसके लिए अफसरों ने पहले धर्मगुरुओं से वार्ता की और उन्हें सरकार के नियम बताए। धर्मगुरुओं को बताया गया कि लाउडस्पीकर का उपयोग करने के लिए अनुमति लेनी होगी और इसके बाद निर्धारित आवाज के मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाए जाएंगे। मोंठ में एसडीएम राजकुमार व सीओ स्नेहा तिवारी ने टीम के साथ मंदिर-मस्जिदों में जाकर लाउडस्पीकर हटवाए। वहीं, एरच में थानाध्यक्ष त्रदीप सिंह के साथ पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा महानगर व जिले के अलग-अलग स्थानों पर 42 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए धर्मगुरुओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरी मीना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें