फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत तरसे, अब जम के बरसे

Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rain - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

तीन दिन से मानसूनी वर्षा के इंतजार के बाद सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम तक झमाझम बारिश होती रही। लोगों ने राहत की सांस ली। 25 मिलीमीटर के आसपास बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन

28 जून से झांसी में मानसून ने दस्तक दी थी। तेज बारिश होने से शहर के गली, मुहल्ले व कुछ मुख्य मार्ग भी पानी-पानी हो गए थे। इसके 29 को दिन में गर्मी बनी रही लेकिन शाम को बारिश से सुकून मिला। बीते शुक्रवार से फिर मौसम ने पलटी मारी और मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान होने के बावजूद बारिश थम गई। हालांकि, बीच-बीच में दिन में बादल घिरते रहे लेकिन उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सोमवार को सुबह से ही बादल घिरे रहने से मौसम का नजारा आम दिनों के मुकाबले जुदा दिखा। दोपहर 12 बजते-बजते आसमान में काले बादल घिरने लगे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक झमाझम पानी बरसता रहा। कुछ देर के लिए पानी रुका मगर फिर लगातार झमाझम बारिश होती रही। इससे मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 30 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। कभी कम, तो कभी ज्यादा वर्षा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें