फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में होगी गौरी पुत्र गणेश की भक्ति

विज्ञापन
गणेश जी - फोटो : ???? ??
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के कारण इस बार सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। महानगर में गणेश उत्सव के पंडाल नजर नहीं आएंगे। श्रद्धालुओं को गौरी पुत्र गणेश की पूजा घरों में ही करनी होगी। श्रद्धालुओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 22 अगस्त को भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान करेंगे। अपने घरों के पूजा स्थल को भव्य सजाएंगे और पूरी श्रद्धा के साथ गजानन की आराधना करेंगे। भगवान को मोदक का प्रसाद भी अर्पण करेंगे।
विज्ञापन

हम सभी श्रद्धालु हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा पंडाल में विराजमान करते आए हैं। इस बार कोरोना वायरस के कारण पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान नहीं होगी। लेकिन घर पर उनकी पूजा भक्ति भाव से करेंगे।
सोनू भुसारी, निवासी सीपरी
इस बार भले ही गणेश पंडाल नहीं लग रहे हों लेकिन भगवान गणेश की पूजा पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ करेंगी। घर के पूजा स्थल भव्यता से सजाएंगे। भगवान को मोदक का प्रसाद भी अर्पण करेंगे।
विज्ञापन

अलका, निवासी सीपरी
घर में झांकी सजाकर भगवान गणेश की लघु मूर्ति विराजमान करेंगे। भगवान की सेवा और भक्ति में कोई कमी नहीं आएगी। भगवान गणेश की आराधना से सुख और समृद्धि की कामना पूरी होती है।
संध्या सिंह, निवासी सागर गेट
हमारे महाराष्ट्र समाज में भगवान गणेश की पूजा का बड़ा महत्व है। गणेश उत्सव को लेकर हम सभी को विशेष इंतजार रहता है। भगवान गणेश की घर में प्रतिमा विराजमान कर सभी श्रद्धालु आराधना करते हैं।
विज्ञापन

अमृता, निवासी नंदनपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें