फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

Wed, 24 Jan 2024 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बबीना। अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बबीना में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न हिंदू संगठन सहित स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। जहां राम दरबार के सभी स्वरूपों की आरती उतारी गई। भगवान श्रीराम के दरबार में बाहुबली महावीर हनुमान जी का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीना विधायक राजीव सिंह ने भगवान श्रीराम सहित सभी देवताओं के स्वरूप का तिलक लगाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाओं एवं बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंह नंदा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजपा नेता दीपक सिंह, लखन लाल साहू, संजय राय, सोनू सिकरवार, रघुवीर राय, रितु टंडन, रमेश राय, रमेश साहू, मनोज साहू, रवि राय, उपेंद्र, वेद प्रकाश, सौरभ गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें