फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में जीता लार्ड महाकालेश्वर

Sun, 25 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छठवीं स्व. मोहित वर्मा स्मृति अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक रहा। सुपर ओवर तक पहुंचे मैच में लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज की टीम ने ठाकु र रघुवीर सिंह इंटर कालेज की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में शनिवार को लार्ड महाकालेश्वर झांसी व ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर कालेज सिलावन ललितपुर के बीच मैच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ठाकु र रघुवीर सिंह इंटर कालेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें शुभम ने धुआंधार 47 रनों की पारी खेली। जबकि, अमित ने 26, प्रतीक ने 24 व हर्ष ने 11 रनों का योगदान किया।

वहीं, गेंदबाजी में विपक्षी टीम की ओर से मनोज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, कमलेश व मोहित ने दो- दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लार्ड महाकालेश्वर टीम के बल्लेबाजों ने जुझारू प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सके। मैच में जगवेंद्र यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए। जबकि आनंद ने 43 रनों का योगदान किया। वहीं, गेंदबाजी में विशाल व उदितांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच बराबरी पर रहने से हार-जीत का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेला गया।
विज्ञापन


सुपर ओवर में लार्ड महाकालेश्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में ठाकुर रघुवीर सिंह की टीम मात्र 3 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में विजेता टीम के जगवेंद्र यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें