श्री कुंज बिहारी संगीत संस्कृत वेद वेदांत आश्रम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आदर्श रास मंडल वृंदा?
झांसी। श्री कुंज बिहारी संगीत वेद वेदांत आश्रम का वार्षिकोत्सव और गुरुदेव स्वामी महंत बिहारी दास जी महाराज की पुण्य स्मृति में बृहस्पतिवार से लीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और ग्वालों की माखन लीला का सुंदर मंचन किया। भगवान कृष्ण के बाल सखा मनसुखा ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।
मंचन में भगवान बाल कृष्ण और उनके बाल सखा माखन चोरी क रते हैं, जिसकी शिकायत ब्रज की गोपियां नंद और यशोदा जी से करती हैं। लेकिन वह यह भी चाहती हैं, कि कन्हैया उनके घर आए और माखन चुराए। मनसुख एक बार खुद माखन हासिल करने जाता है, लेकिन गोपियां कहती हैं कि पहले वह कन्हैया को लेकर आए। मंचन में श्री हित आदर्श कृष्ण कला के कलाकारों ने दर्शकों को बांधे रखा। इससे पहले मंदिर के महंत राधा मोहन दास जी महाराज ने वेदों, श्री कुुंज बिहारी जू और राधा जू की पूजा की। रासलीला व रामलीला का आयोजन 22 दिसंबर तक होगा।