फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दूल्हा बनेंगे भगवान भोले, दुल्हन बनेंगी माता-पार्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवरात्रि पर्व पर महिलाओं ने तैयारियां पूरी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद सायंकाल शिव एवं मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा। कस्बा मोंठ के निरीक्षण भवन में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को मंदिर परिसर में महिला मंडल की सदस्यों ने हल्दी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी महिला सदस्यों ने पीले वस्त्र पहनकर हल्दी की रस्म निभाई। मंगलवार को मेहंदी एवं मंडप कार्यक्रम हुआ। जिसमें भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती को मेहंदी लगाई गई एवं बेलपत्रों से मंदिर को सजाया गया। सभी महिलाओं ने हरे कलर वस्त्र पहन कर पूजा-अर्चना की। बुधवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर सुबह सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, घी इत्यादि से अभिषेक किया जाएगा। सायंकाल भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान जय देवी यादव, शशि अग्रवाल, सुमित्रा गुप्ता, सीमा यादव, मनोज गुप्ता, गुंजा गुप्ता, महादेवी, गुंजन यादव, शिल्पा, ऊषा, पुष्पा, गुड्डी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें